Breaking
17 Jul 2025, Thu

Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090 की कीमतें और फीचर्स: जानिए 5 बड़े खुलासे

Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090, RTX 5080 और RTX 5070 Ti

लास वेगास में आयोजित CES इवेंट में एनविडिया ने अपनी नई RTX 5000 सीरीज की चार ग्राफिक्स कार्ड्स का अनावरण किया। इन कार्ड्स में Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090, RTX 5080 और RTX 5070 Ti शामिल हैं। कंपनी ने इनकी कीमतें और उपलब्धता की भी घोषणा की है, जहां पर एक तरफ इनकी परफॉर्मेंस ने टेक्नोलॉजी प्रेमियों को प्रभावित किया, वहीं कीमतों में हुए बदलाव को लेकर अलग अलग  प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

RTX  5000  सीरीज का लॉन्च: क्या हुआ खुलासा ?

Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090
Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090

एनविडिया ने RTX 5000 सीरीज को अगले स्तर की ग्राफिक्स परफॉर्मेंस का उदाहरण बताया है। इनमें हाई-एंड गेमिंग और प्रोफेशनल ग्राफिक्स वर्कलोड को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए फीचर्स शामिल कीये गए हैं। खासतौर पर RTX 5090 ग्राफिक कार्ड ने चर्चा बटोरी है, जो अपनी अविश्वसनीय शक्ति और अपग्रेडेड बनावट के साथ  साथ गेमिंग की दुनिया को नई ऊंचाई पर ले जाने का दावा करता है।

RTX  5090  और  RTX  5070  की कीमतें :

Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090
Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090

कीमतों को लेकर एनविडिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। RTX 5090 अब तक का सबसे महंगा ग्राफिक्स कार्ड बन गया है, जिसकी शुरुआती कीमत $1,999 (लगभग ₹1,65,000) है। यह RTX 4090 के लॉन्च प्राइस से $400 अधिक है।

ये भी पढे….भारत में खरीदे जा सकने वाले शीर्ष 5 Gaming Phones गेमर्स के लिए स्वर्ग 

हालांकि, Nvidia GeForce RTX 5070 और RTX 5080 ने कम कीमतों के साथ बजट-फ्रेंडली विकल्प पेश किए हैं। RTX 5070 की कीमत $549 (लगभग ₹45,000) है, जो RTX 4070 के मुकाबले $50 कम है। RTX 5080 भी अपने पूर्ववर्ती RTX 4080 से $200 सस्ता है। RTX 5070 Ti की कीमत भी $50 घटाई गई है।

AMD और Intel के लिए बुरी खबर?

Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090
Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090

एनविडिया के इस कदम से AMD और Intel की प्रतिस्पर्धा को झटका लग सकता है। AMD और Intel ने हाल ही में लो-एंड और मिड-रेंज कार्ड्स पर फोकस किया है। ऐसे में RTX 5070 और RTX 5070 Ti जैसे किफायती विकल्प गेमिंग कम्युनिटी के बीच काफी लोकप्रिय हो सकते हैं।

ये भी पढे….Jio, Airtel और BSNL के टॉप रिचार्ज प्लान जो मुफ़्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी देते हैं (Top Jio, Airtel and BSNL recharge plans ) 

विशेषज्ञों का यह मानना है कि RTX 5070 की कीमत में कटौती से बाजार में एनविडिया का वर्चस्व और बढ़ेगा। यह AMD और Intel के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ किफायती विकल्प तलाशते हैं।

RTX 5060 और 5060 Ti पर अपडेट

Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090
Nvidia GeForce RTX 5070, RTX 5090

RTX 5060 और RTX 5060 Ti की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि इन्हें आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। यह एनविडिया की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि RTX 4000 सीरीज में भी RTX 4060 और RTX 4060 Ti को प्रमुख कार्ड्स के बाद लॉन्च किया गया था।

उपभोक्ताओं के लिए क्या है खास?

  1. बेहतर परफॉर्मेंस: – RTX 5090 गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए अनूठा अनुभव देने का वादा करता है।
  2. किफायती विकल्प: – RTX 5070 और RTX 5080 जैसी कीमतें बजट फ्रेंडली विकल्प बनाती हैं।
  3. अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी: – RTX 5000 सीरीज DLSS 4.0 और AI पावर्ड फीचर्स के साथ आती है।
  4. कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग: –  एनविडिया ने अपने प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देने के लिए कुछ कार्ड्स की कीमतें कम की हैं।

बाजार पर असर का होगा असर 

Nvidia GeForce RTX 5070 और RTX 5090 के साथ, एनविडिया ने गेमिंग और ग्राफिक्स प्रोफेशनल्स के बीच बड़ी हलचल मचा गई  है। हाई-एंड और मिड-रेंज कार्ड्स के इस संतुलित प्राइसिंग ने बाजार को नया आयाम दिया है। AMD और Intel को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

ये भी पढे….हुंडई की नई creta ev : भारत में क्रांतिकारी बदलाव, जानें सभी खासियतें और लॉन्च की तारीख 

यदि आप हाई-एंड ग्राफिक्स कार्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो RTX 5090 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन बजट में गेमिंग अनुभव चाहते हैं, तो Nvidia GeForce RTX 5070 और RTX 5080 अच्छे विकल्प हो सकते हैं। एनविडिया की इस नई सीरीज ने टेक्नोलॉजी जगत में बड़ा बदलाव लाने का संकेत दिया है।

News Source 

News Source


Discover more from E-paper

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply